भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बौंसी बाजार में समुचित नाला व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश होने पर भी सड़कों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को कठिनाई होती है।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं रहने से गंदा पानी लंबे समय तक सड़कों पर जमा रहता है। इससे दुर्गंध फैलने के साथ-साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। बाजार आने वाले लोगों को भी काफी असुविधा उठानी पड़ रही है। कई जगहों पर पानी जमा रहने से व्यापार प्रभावित होने की शिकायत की गई है। यह भी पढ़ें- Banka News: बारिश के बाद बांका में कई जगह जलजमाव, लोगों की बढ़ी परेशानी स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पंचायत से जल्द स्थायी नाला निर्माण कराने तथा जल ...