Bhagalpur News: बांका: बौंसी थाना परिसर में कल होगी शांति समिति की बैठक
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: बांका, निज संवाददाता। दीपावली एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को बौंसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य लोग तथा संबंधित पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में दोनों प्रमुख त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपसी सौहार्द कायम रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रशासन की ओर से लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की जाएगी। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही जा सकती है। यह भी पढ़ें- Banka News: दीपावली से छठ तक सुरक्षा का रहेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.