Bhagalpur News: बांका: बाराहाट बाजार में आज चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बाराहाट बाजार में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। अंचल प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाएगी। प्रशासन ने पूर्व में ही दुकानदारों एवं फुटपाथ विक्रेताओं को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके कई स्थानों पर अतिक्रमण बरकरार रहने के कारण कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है और आम लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की भी सहायता ली जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकारी भूमि एवं सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.