Bhagalpur News: बांका: बाराहाट पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद बाराहाट थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में फरार आरोपियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तीनों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और अपने स्तर से की गई कार्रवाई के आधार पर आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद तीनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए थाना लाया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.