Bhagalpur News: बांका: बाइक के धक्के से एक 60 वर्ष के वृद्ध की मौत
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: बांका। जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के समीप बाइक के धक्के से एक 60 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंगलवार को उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कटोरिया के उदयकूड़ा गांव निवासी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.