Bhagalpur News: बांका: बच्चों के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों के छह लोग घायल
भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट अमरपुर थाना क्षेत्र के नूरगंज फतेहपुर गांव में सोमवार की रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी का उपचार किया। बताया गया कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर बड़े लोग आपस में उलझ गए और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों से आपसी विवाद को बढ़ाने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से मामले का समाधान करने की अपील की ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.