Bhagalpur News: बांका: बंदर के हमले से एक व्यक्ति जख्मी
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के महोता गांव में कटखने बंदर का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोता गांव के 60 वर्षीय विनय शर्मा रविवार को अपने घर के सामने बैठे हुए थे। अचानक उनके घर की छत पर एक बंदर आया तथा नीचे बैठे व्यक्ति पर हमला कर उनके पैर का मांस नोच लिया। घायल व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते तब तक बंदर वहां से भाग निकला। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से इस खतरनाक बंदर को पकड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.