भागलपुर, सितम्बर 20 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष प्रखंड क्षेत्र में बंजर भूमि को उपयोगी बनाकर लेमन ग्रास की खेती के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम अब अधिकारियों की उदासीनता और बाजार के अभाव के कारण दम तोड़ती नजर आ रही है। किसान इमरान अंसारी ने बताया कि उन्होंने करीब दो एकड़ जमीन पर लेमन ग्रास की खेती की थी। खेती के बाद बेहतर आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन उत्पाद के लिए उचित बाजार उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका। किसान का कहना है कि लेमन ग्रास जैसी वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन के साथ-साथ बाजार उपलब्ध कराना भी जरूरी है। यदि किसानों को तैयार उत्पाद बेचने के लिए उचित व्यवस्था और खरीदार उपलब्ध हों तो बंजर भूमि पर ऐसी खेती से रोजगार और आय के अवसर बढ़ सकते हैं। किसानों ने संबंधित विभाग के ...