भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट चांदन थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर मारपीट एवं अन्य धाराओं में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रवि कुमार और अवर निरीक्षक चन्द्रधारी झा के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चांदन थाना कांड संख्या 53/26, दिनांक 12 मई 2026 के नामजद अभियुक्त कामेश्वर मंडल (35), पिता स्व. अंबिका मंडल, निवासी पैलवा (धरवाटीलहा), थाना चांदन, जिला बांका को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उक्त मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। छापेमारी अभियान के दौरान ...