Bhagalpur News: बांका: पहली सोमवारी पर बिहार-झारखंड सीमा पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष सावन की पहली सोमवारी को लेकर चान्दन थाना क्षेत्र के बिहार-झारखंड सीमा पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों पर विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने के लिए ट्रैफिक एसडीपीओ, डीटीओ सहित वरीय पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। प्रशासन ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने, वाहनों की सुचारु आवाजाही और कांवरियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। अधिकारियों को लगातार गश्त करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ जाने वाले डाक बमों की भीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.