भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शिव भक्त जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं। मंदिर समिति के सदस्यों ने भी पूजा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- बांका :सावन की पहली सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ दिनभर दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु...