Bhagalpur News: बांका: पंचायतों में आज होगी ग्रामसभा, विकास योजनाओं पर चर्चा
भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में भाग लेंगे। ग्राम सभा में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल-जीवन-हरियाली, स्वच्छता, सड़क, पेयजल एवं अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों से उनकी समस्याएं और सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि योजनाओं का बेहतर ढंग से संचालन किया जा सके। पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक ग्रामीणों से ग्राम सभा में भाग लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Banka News: किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता व जनता: मंत्री उनका कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.