Bhagalpur News: बांका: धनुबसार के डाक बम बाबा धाम रवाना
भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद प्रखंड क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत ढकना गांव से आधा दर्जन डाक बम रविवार को बाबा धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर डाक बमों में खासा उत्साह देखने को मिला। रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और बाबा बैद्यनाथ के जयकारे लगाए। इसके बाद श्रद्धालु कांवर लेकर बाबा धाम की ओर रवाना हुए। डाक बम यात्रा के दौरान श्रद्धालु लगातार बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। श्रावणी मेला को लेकर क्षेत्र में इन दिनों भक्तिमय माहौल बना हुआ है। गांव से डाक बमों के रवाना होने के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ के प्रति आस्था और विश्वास के कारण वे डाक बम के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.