Bhagalpur News: बांका: दो दिनों से लगातार बारिश से किसानों में खुशी, जनजीवन प्रभावित
भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट चांदन प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के साथ धान सहित खरीफ फसलों को काफी फायदा होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की सिंचाई की चिंता कुछ कम हुई है। वहीं लगातार बारिश के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा रौनक कम रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर कच्ची सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Balia News: बारिश ने भादो की झपसी की दिलाई याद बारिश के कारण छोटे दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ा है। हालांकि किसानों के लिए यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.