Bhagalpur News: बांका: तेज धूप और उमस से किसान व आमजन परेशान
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष क्षेत्र में लगातार तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर निकल रही तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। किसानों को खेतों में काम करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बाजारों में भी दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम हो गई है। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार लोगों को विशेष परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि धान की फसल को भी पर्याप्त नमी की जरूरत है और लगातार गर्मी से खेतों की मिट्टी सूखने लगी है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने तथा धूप से बचाव करने की सलाह दी है। लोगों को अब बारिश का इंतजार है ताकि गर्मी से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.