Bhagalpur News: बांका: टोटो के ठोकर से बाइक सवार पिता पुत्री घायल
भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के महकारा गांव के पास एक तेज रफ्तार टोटो ने अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ थे एक बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार पिता नागेश्वर मंडल और पुत्री 3 वर्षीय सृष्टि कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना रविवार के दोपहर की है। दोनों घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। घायल नागेशव मंडल ने बताया की इलाज कराने के बाद टोटो वाले के खिलाफ थाने में शिकायत करेंगे। इधर अस्पताल के चिकित्सक डा राय बहादुर ने बताया की दुर्घटना में नागेश्वर मंडल के एक हाथ की हड्डी टूट गई है और सीने एवम् माथे पर चोटें आई हैं। जबकि बच्ची को भी हल्की चोटें आई हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.