Bhagalpur News: बांका: झमाझम बारिश से कच्ची सड़कों पर जलजमाव, आवागमन प्रभावित
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। लगातार हो रही बारिश के कारण गढ़ीटांड़, पिंडरा टोला सहित दर्जनों गांवों की कच्ची सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कई जगहों पर सड़क की स्थिति पहले से खराब रहने के कारण बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची सड़क पर पानी जमा रहने से छोटे वाहनों के फंसने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा कच्ची सड़कों का जल्द निर्माण कराने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.