Bhagalpur News: बांका: चोरों ने फिर ट्रक से चुराए डीजल
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर शहर में ट्रकों से डीजल चुराए जाने की घटना में वृद्धि होती जा रही है। शनिवार की रात में भी सड़क किनारे खड़े ट्रक से चोरों ने एक सौ लीटर डीजल चुरा लिया। इस संबंध में गाड़ी चालक रोहतास जिले के नटवार बाजार गांव के भरत सिंह ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वह तारकेश्वर हुगली से ट्रक पर आलू लोड कर शनिवार की रात में अमरपुर पहुंचे। रात हो जाने की वजह से वह सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर उसमें सो गए। सुबह जब वह ट्रक स्टार्ट करने लगे तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। गाड़ी की जांच करने पर पता चला कि टैंक में रखे करीब एक सौ लीटर डीजल की चोरी हो गई है। उन्होंने थाना में आवेदन देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से सड़क पर खड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.