Bhagalpur News: बांका: चेहलूम पर्व को लेकर आज होगी शांति समिति की बैठक
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष आनंदपुर थाना परिसर में चेहलूम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनोद कुमार करेंगे। इसमें जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य लोग शामिल होंगे। बैठक में पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और आपसी भाईचारे को लेकर चर्चा की जाएगी। थानाध्यक्ष ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: श्रावणी मेला, चेहल्लुम और साध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.