भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट चांदन थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लोहारी गांव निवासी टहलु मंडल उर्फ मनोज मंडल, पिता डीको मंडल तथा इंद्रदेव मंडल, पिता स्वर्गीय प्रमुख मंडल के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई बांका के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नवनीत कुमार की अदालत में लंबित जीआर संख्या 2059/15 के मामले में की गई। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में फरार आरोपितों और न्यायालय से...