Bhagalpur News: बांका: चपरी मोड़ पर जलजमाव से आवागमन में परेशानी
भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग के चपरी मोड़ के समीप सड़क पर पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के बाद सड़क के किनारे और मार्ग के कुछ हिस्सों में पानी जमा हो जाता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण पानी कई दिनों तक जमा रहता है। इससे पैदल राहगीरों के साथ-साथ बाइक और अन्य छोटे वाहनों के चालकों को भी परेशानी होती है। पानी जमा रहने के कारण सड़क की स्थिति भी खराब होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से चपरी मोड़ के समीप जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा सड़क पर जमा पानी की निकासी कराने की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.