Bhagalpur News: बांका: कुरमा डीह में भू-विवाद को लेकर हिंसक झड़प, कई घायल
भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट शंभूगंज थाना क्षेत्र के कुरमा डीह गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और तत्काल लड़ाई-झगड़े को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया जाता है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.