Bhagalpur News: बांका: कामदेवपुर गांव में व्यक्ति को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष प्रखंड क्षेत्र के कामदेवपुर गांव में शनिवार की देर रात एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों की मदद से पीड़ित को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। चिकित्सकों के अनुसार मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं। बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचें, ताकि समय पर इलाज मिल सके। ग्रामीणों ने भी बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतने तथा घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की आवश्यकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.