भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट कर्मा पर्व को लेकर क्षेत्र की लड़कियों और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व की तैयारियों को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा सामग्री, कपड़े, शृंगार प्रसाधन और अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है। युवतियां सहेलियों के साथ बाजार पहुंचकर अपनी पसंद की सामग्री खरीद रही हैं। कई दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ देखी जा रही है। पर्व को लेकर गांवों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। कर्मा पूजा में शामिल होने वाली युवतियां पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार तैयारी कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोरियो में करम पूजा धूमधाम से मनाई गई बाजार में खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों में भी उत्साह है। लोगों का कहना है कि कर्मा पर्व को ...