भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष बांका, एक संवाददाता।अमरपुर शहर में मंगलवार की रात करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलसकर मूर्छित हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे उच्चतर चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि महिला घरेलू कार्य के दौरान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति को देखते हुए रेफर करने का निर्णय लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों का हाल जाना। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल महिला की स्थिति पर चिकित्सकों की...