Bhagalpur News: बांका: करंट लगने से किशोरी मूर्छित, अस्पताल में इलाजरत
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: बांका, निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के कटोरिया गांव में सोमवार की रात बिजली का करंट लगने से एक किशोरी मूर्छित हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में किशोरी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात किशोरी बिजली के करंट की चपेट में आ गई थी। करंट लगने के बाद वह मूर्छित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। घटना के बाद गांव में बिजली से जुड़ी सुरक्षा को लेकर चर्चा होने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि घरों और आसपास बिजली के तारों एवं उपकरणों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.