Bhagalpur News: बांका: ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग, लाखों का नुकसान
भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट अमरपुर के सिउड़ी मोड़ के समीप सोमवार की आधी रात एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते दुकान के अंदर रखा ऑटो पार्ट्स का सामान आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी। आग की घटना में दुकान में रखा बड़ी मात्रा में सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार के अनुसार अगलगी में लाखों रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद सुबह दुकान की स्थिति देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे कई महत्वपूर्ण ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान आग की भेंट चढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.