भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद की रिपोर्ट अहिरो विद्यालय में निर्धारित समय से पूर्व छात्र-छात्राओं की छुट्टी किए जाने के मामले को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। मामले में विद्यालय के प्रभारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में निर्धारित समय से पहले ही छुट्टी दिए जाने की शिकायत शिक्षा विभाग तक पहुंची थी। शिकायत के बाद विभाग की ओर से मामले की जानकारी ली गई। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रभारी को नोटिस जारी करते हुए समय से पूर्व छुट्टी दिए जाने का कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। विभाग ने विद्यालय संचालन में निर्धारित समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद विद्यालय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है...