भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट अमरपुर रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में वर्तमान में मात्र चार एमबीबीएस डॉक्टर पदस्थापित हैं। सीमित चिकित्सकों के भरोसे अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था संचालित होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में चिकित्सकों की संख्या कम होने से मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ता है। गंभीर मरीजों के इलाज को लेकर भी चिकित्सकों पर अतिरिक्त दबाव बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेफरल अस्पताल होने के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां पहुंचते हैं। लोगों ने अस्पताल में पर्याप्त संख्या में चिकित्सको...