भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट अमरपुर क्षेत्र में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या से आम लोगों के साथ-साथ किसान भी परेशान हैं। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली का वोल्टेज कम रहने से पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण सही ढंग से नहीं चल पा रहे हैं। इससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों को सिंचाई के लिए मोटर चलाने में दिक्कत हो रही है, जिससे पटवन कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द वोल्टेज की समस्या दूर करने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...