भागलपुर, नवम्बर 29 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद अमरपुर शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। रविवार को भी शहर की मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे मरीज को ले जाने वाले वाहन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि सड़क पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। यह भी पढ़ें- Banka News: खेसर बाजार में सड़क जाम से आमजन परेशान, अतिक्रमण बना मुख्य कारण काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। शहरवासियों का कहना है कि अमरपुर में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही ...