भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद करेंगे, जबकि कार्यपालक पदाधिकारी सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहेंगे। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नए विकास प्रस्तावों पर भी चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों को बैठक में समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। बैठक में वित्तीय प्रस्तावों सहित जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Banka News: नगर पंचायत कार्यालय के चयनित स्थल का विरोध लो...