Bhagalpur News: बांका: अमरपुर के खेमीचक गांव में महिला की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव
भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट अमरपुर थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव में एक महिला की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना अमरपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.