Bhagalpur News: बांका:स्कूल बस की स्टेयरिंग फेल, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे
भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: बांका: चान्दन थाना क्षेत्र के मकदुमा गांव के समीप बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां चमन साह सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। बस में स्कूली बच्चे सवार थे। स्टेयरिंग फेल होने के बाद चालक ने किसी तरह बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। घटना के बाद बस में सवार बच्चों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार मकदुमा गांव के पुल के समीप यह घटना हुई। चालक की सूझबूझ से बस को संभाल लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे। लोगों ने स्कूल प्रबंधन से वाहनों की नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.