Bhagalpur News: बरारी रिवर फ्रंट घाट को बनाया सुविधाजनक
भागलपुर, नवम्बर 17 -- Bhagalpur News: भागलपुर। बरारी रिवर फ्रंट घाट पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से जीओ बैग और कसाल बिछाकर घाटों को सुविधाजनक बनाया गया। बीते शुक्रवार को नहाय-खाय के दिन बरारी में बने रिवर फ्रंट के तहत पुल घाट से लेकर सीढ़ी घाट तक व्रतियों और श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, जिला प्रशासन ने जीओ बैग और कसाल बिछाकर घाटों को पूजा के अनुकूल बना दिया। इससे व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में सहूलियत हुई। वहीं, बरारी सीढ़ी घाट पर सीढ़ियों के बगल में पानी का धार बनाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुसहरी घाट पर कसाल बिछाने से मिली व्रतियों को राहत यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: उदीयमान सूर्य को अर्घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.