भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी के रहने वाले विश्वजीत कुमार सिंह के घर में घुसकर आभूषण व मोबाइल की चोरी कर ली गई। घटना को लेकर उन्होंने बरारी थाना में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पांच अक्टूबर की सुबह लगभग नौ बजे उनके सरला सदर निवास में एक युवक घुसा और उनके कमरे से पत्नी के आभूषण जिसमें दो सेट सोने का झुमका, कान का टॉप्स दो सेट के साथ ही पलंग पर रखे उनके आईफोन चोरी कर ली। उनका कहना है कि आठ जुलाई को ही उन्होंने आईफोन खरीदा था। पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी में आरोपी दिखा है जिसका फुटेज भी पीड़ित ने पुलिस को उपलब्ध कराया है। बरारी पुलिस को बताया है कि उनके कमरे में चोरी करने वाला आरोपी युवक तिलकामांझी स्थित सरकारी बस स्टैंड के पास झोपड़पट्टी में रहता है। केस दर्ज किए ज...