Bhagalpur News: बरारी गंगा घाट मार्ग को नगर निगम ने कराया अतिक्रमणमुक्त
भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के मद्देनजर भागलपुर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं और कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के दौरान खासकर रविवार और सोमवार को बरारी गंगा घाट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुगम रास्ता देने के लिए मंगलवार को अभियान चलाकर बरारी घाट मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त कराया गया।अतिक्रमण शाखा प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि बुधवार देर शाम तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। कांवरियों की सुरक्षा और भीड़ के सुचारू संचालन के लिए गंगा घाट जाने वाले मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शहरी में कांवरिया पथ पर जगह जगह बैरिकेडिंग लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.