Bhagalpur News: बबरगंज में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे से लटका मिला शव
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बबरगंज थाना क्षेत्र के महमदाबाद में रहने वाली 32 साल की रूपा शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की है। कमरे में महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी-2 राकेश कुमार और बबरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और उसके मायके वालों को सूचित किया गया। परिजनों का कहना है कि महिला को फंदे से उतारकर जीरोमाइल स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया पर वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को वापस घर ले आया गया। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने वहां से साक्ष्य एकत्रित किए। मंगलवार की रात प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.