Bhagalpur News: बनिया और वैसी में सड़क पर बह रहा कोसी का पानी
भागलपुर, सितम्बर 12 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। रंगरा प्रखंड के बनिया के पास स्थित बांध के टूटने के बाद कोसी नदी का पानी तेजी से चारों ओर फैलने लगा है। बांध टूटने के कारण बाढ़ का पानी बनिया और वैसी गांवों में तेजी से फैल रहा है, जिससे सड़कों पर पानी आ जाने के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वहीं, बनिया-साधोपुर सड़क पर तीन जगहों पर पानी बह रहा है, जिससे सड़क कटने का खतरा मंडराने लगा है। सड़क को बचाने के लिए ग्रामीणों और किसानों द्वारा बालू से भरी बोरियां रखी गई हैं। इस घटना के बाद नवगछिया एसडीओ बी परीक्षित और एसडीपीओ साईम रजा ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सड़क को बचाने के लिए युद्धस्तर पर राहत अभियान चलाया गया। शुक्रवार शाम तक बाढ़ का पानी लगातार तेजी से फैल रहा था। बांध टूटने की सूचना मिलते ही भागलप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.