भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: अररिया: बथनाहा, एक संवाददाता । हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को प्रस्वीकृत मध्य विद्यालय कोशी शिविर, बथनाहा के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। विद्यालय परिसर से निकली रैली मंडल चौक, वीरपुर चौक, हाट चौक, कोशी कार्यालय और थाना परिसर होते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान देशभक्ति गीतों से माहौल गूंजता रहा। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों को तिरंगा भेंट किया गया। समाजसेवी ईद मोहम्मद को उनके आवास पर, वार्ड पार्षद मिट्ठू सोनी एवं संजय सिंह को बथनाहा हाट चौक पर तथा वार्ड पार्षद पंकज मंडल को कोशी फील्ड में तिरंगा भेंट किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: । हर घर तिरंगा अभिया...