भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट खनन विभाग और बथनाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बेलाही गांव के समीप से दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। बताया गया कि दोनों ट्रैक्टरों से अवैध रूप से खनन का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। वही बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...