Bhagalpur News: बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव कर रही महिला का सिर फूटा
भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में शुक्रवार को बच्चों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची बभनगामा निवासी शंकर सिंह की पत्नी रानी देवी का सिर फूट गया। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र ऋतिक रौशन और क्यूट कुमार के बीच मारपीट हो रही थी। वह दोनों के बीच बचाव करने पहुंची थीं। इसी दौरान क्यूट ने डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर फूट गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.