Bhagalpur News: बच्चों की सीखने की प्रगति में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर दिया जोर
भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक (किशनगंज) से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट शनिवार को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में "निपुण पथ : पढ़ना, लिखना एवं गणना" थीम परअभिभावक शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के माध्यम से विद्यालय और परिवार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों की सीखने की प्रगति में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली तथा आदर्श मध्य विद्यालय तूलसिया में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की पठन क्षमता, लेखन अभ्यास एवं गणितीय दक्षताओं को लेकर अभिभावकों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। बच्चों की नियमित उपस्थिति, गृहकार्य, घर पर पठन अभ्यास, सीखने की प्रगति तथा पढ़ाई से जुड़ी चुनौतियों पर भी शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.