भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। मिशन निपुण बिहार अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी के नेतृत्व में नियमित पीयर लर्निंग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से बच्चे आपसी सहयोग से सीखकर अपनी शैक्षणिक दक्षता बढ़ा रहे हैं। शनिवार को नोडल शिक्षक रंजीत कुमार की देखरेख में पीयर लीडर्स की बैठक हुई। इसमें बच्चों की समस्याओं एवं चुनौतियों पर चर्चा कर उनके समाधान के उपायों पर विचार किया गया। बैठक में शिक्षक इन्द्रजीत पासवान, संजय रजक तथा पीयर लीडर्स ब्यूटी कुमारी, रेशमी मरांडी, राजू मुर्मू और चांदनी टुडु सहित अन्य लीडर्स उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...