भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। कहलबाड़ी स्थित बालाजी नर्सिंग होम में रविवार तड़के तीन बजे बच्चे को जन्म देने के बाद गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार निवासी 22 वर्षीय अनुमेहा प्रिया की मौत हो गई। प्रसूता की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मायागंज में महिला को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजन फिर कटहलबाड़ी स्थित नर्सिंग होम पहुंच गए, साथ ही इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर क्लीनिक परिसर में तोड़फोड़ करने लगे। घटना की जानकारी तत्काल बरारी थाने को दी गई। वहीं आननफानन में आईएमए के कई पदाधिकारी क्लीनिक पहुंचे। सभी पक्षों में बातचीत के बाद मामले को शांत कराया गया। मृतक के परिजनों के साथ डॉक्टर की सुलह करा दी गई। दोनों में किसी भी पक्ष ने पुलिस से लि...