Bhagalpur News: बगड़ी सर्विस रोड से चोरी मैजिक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित बगड़ी सर्विस रोड के पास से 21 अगस्त को चोरी हुई मैजिक गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने कटिहार जिले के सहायक थाना मिरचाईबाड़ी निवासी प्रेमरंजन कुमार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के रत्नपुर थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी मैजिक मालिक अवनीश कुमार ने झंडापुर थाने में आवेदन देकर तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.