Bhagalpur News: बंद पड़ा अजगैवीनाथ मंदिर का चापाकल, बढ़ी परेशानी
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। अजगैवीनाथ मंदिर परिसर में भक्तों के लिए लगाए गए चापाकल तीन दिनों से बंद पड़े हैं। इससे आम श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। भक्त बंद बोतल पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझाने को बाध्य हैं। भक्तों ने बताया कि यह चापाकल बराबर खराब हो जाता है। अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने कहा कि चापाकल बार-बार ठीक कराते-कराते परेशान हो गए हैं। इस चापाकल पर श्रद्धालु का काफी दबाव रहता है। नया चापाकल लगाकर ही समस्या का समाधान हो सकता है। यह भी पढ़ें- Siwan News गांव में पेयजल समस्या से लोग परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.