Bhagalpur News: बंद घर की छत का चदरा काटकर जेवरात और 50 हजार नकद ले गए चोर
भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के मीराचक में बंद घर की सीढ़ी वाले कमरे की छत का चदरा काटकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से सोने के हार समेत अन्य जेवरात और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया और डीवीआर अपने साथ ले गए। हालांकि, पुलिस ने जांच के दौरान डीवीआर और चांदी का एक सिक्का बरामद किया है।मामले में बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी सुमित कुमार झा की पत्नी निधि कुमारी ने औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में मीराचक स्थित शंभू कुमार मिश्रा के मकान में रहती हैं। दुर्गापूजा के दौरान वह अपने गांव गयी थीं। शनिवार की सुबह मोबाइल पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.