Bhagalpur News: बंगडीहा में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के बंगडीहा गांव में शुक्रवार को अंचल प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी चलाकर सरकारी जमीन पर बनाए गए दो पक्के मकान और एक झोपड़ी को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार की गैरमजरूआ खास जमीन पर ग्रामीणों द्वारा मकान और झोपड़ी का निर्माण कर लिया गया था। अतिक्रमण को लेकर दोनों मकान मालिकों ने एक-दूसरे के खिलाफ अंचल कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत के बाद अंचल प्रशासन ने मामले की जांच करायी। जांच में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की पुष्टि होने पर शुक्रवार को अंचल अधिकारी कुमार शिवम पुलिस बल के साथ बंगडीहा गांव पहुंचे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बड़कागांव में अतिक्रमण के विरुद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.