Bhagalpur News: फोटो : मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को डीएम दिखाई हरी झंडी
भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित होगा मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट पावर प्लांट के समीप के 30 गांवों के लोगों को मिलेगी सहूलियत
यूनिट का उद्घाटन भागलपुर, मुख्य संवाददाता। स्थानीय समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से पीरपैंती में निर्माणाधीन पावर प्लांट के आसपास के 30 गांवों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए क्षेत्र में 18 निर्धारित स्टॉपेज प्वाइंट बनाए गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.